भास्कर संवाददाता | सागर/ श्मशाबाद/ शाहगढ़ - News Summed Up

भास्कर संवाददाता | सागर/ श्मशाबाद/ शाहगढ़


भास्कर संवाददाता | सागर/ श्मशाबाद/ शाहगढ़केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साेमवार काे सागर संसदीय क्षेत्र के श्मशाबाद अाैर दमाेह संसदीय क्षेत्र के शाहगढ़ में चुनावी सभा काे संबाेधित किया। उन्हाेंने कहा कि 2014 में केंद्र में सरकार बने 3-4 महीने ही हुए थे। एक बार पाक ने सीमा पर तैनात हमारे 5 जवानाें काे मार डाला था। टीवी पर खबर देख मैंने तुरंत बाॅर्डर सिक्याेरिटी फाेर्स के महानिदेशक काे टेलीफाेन करके पूछा कि हमारी फाेर्स ने क्या जबावी कार्रवाई की। मुझे बताया गया हमने 16 बार सफेद झंडे दिखाए हैं। साेचा कि एक बार अाैर 17 बार झंडा दिखाएंगे, इसके बाद जबावी कार्रवाई करेंगे। इस तरह तब यह संदेश दिया जाता था कि ये पाकिस्तान हम तुम पर गाेली चलाना नहीं चाहते, बल्कि बैठकर बात करना चाहते हैं। तभी मैंने अादेश दिया कि अब सफेद झंडा नहीं दिखाया जाएगा। पहली गाेली भारत की तरफ से नहीं चलना चाहिए, लेकिन एक भी गाेली वहां से चलती ताे फिर भारत की गाेलियां गिनी नहीं जानी चाहिए।गृहमंत्री ने एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने पर विपक्ष काे जमकर घेरा। उन्हाेंने कहा कि लाशें गिनने का काम गिद्ध किया करते हैं, बहादुर नहीं। वे पूछते हैं कि कितनाें काे मारा। एक, दाे, चार हाेते ताे बता भी देते। पाकिस्तान के खिलाफ पुख्ता खुफिया जानकारी के अनुसार कार्रवाई हुई है अाैर यह दुनिया के इतिहास में अातंकवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। उन्हाेंने कहा विधानसभा चुनाव में मप्र की जनता का फैसला हमने स्वीकार किया। कांग्रेस की सरकार बने 4 महीने का समय हो गया है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने जो वादे किए थे क्या वाे पूरे किए, क्या किसानाें का कर्ज माफ हुअा। गरीबों को अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली अार्थिक मदद भी इस कांग्रेस की सरकार ने छीन ली। राजनाथ ने श्मशाबाद में संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजबहादुर सिंह अाैर शाहगढ़ में दमाेह से प्रत्याशी प्रहलाद पटेल काे जिताने की अपील की। उन्हाेंने कहा कि प्रहलाद काे अाप जिताकर भेजिए। हाे सकता है कि वे इस बार केवल सांसद बनकर न अाएं बल्कि कुछ अाैर बनकर अा जाएं।


Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 01:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */